B'day Special: वह 10 खास बातें जो बताते हैं, आखिर क्यों महान क्रिकेटर हैं राहुल द्रविड़
1. राहुल द्रविड़ के पिता शरद द्रविड़ एक जैम के फैक्ट्री में काम किया करते थे। इसी वजह से बचपन में ही उनका निकनेम 'जैमी' पड़ गया था। करियर के शुरुआती दिनों में राहुल ने किसान जैम के विज्ञापन में भी काम किया था
2. राहुल द्रविड़ एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनके नाम लगातार चार टेस्ट में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2002 में उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टेस्ट मैचों में क्रमश: 115, 148 और 217 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अगला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला और शतक जमाया।
3.साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आईसीसी ने 2004 में आईसीसी अवॉर्ड्स की शुरुआत की थी। गौर करने वाली बात यह है कि इसके पहले ही आयोजन पर राहलु द्रविड़ को 'आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' और 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
4. राहुल को सिर्फ एक टेस्ट क्रिकेट मानने वाली लोगों को बता दें कि आईपीएल में उन्होंने 109 मैचों में 2586 रन बनाए हैं, जिसमें 311 चौके और 34 छक्के भी शामिल हैं।
5. 1999 में इग्लैंड में खेले गए विश्वकप में राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर थे। इस विश्वकप में राहुल ने सबसे ज्यादा 461 रन बनकर अपने उन आलोचकों की जुबान पर ताला लगा दिया था, जो उन्हें महज एक टेस्ट क्रिकेटर का तमगा दे रहे थे।
6. साल 2004-05 में हुए एक सर्वे के मुताबिक राहुल द्रविड़ को देश का सबसे सेक्सी खिलाड़ी माना गया था।


No comments:
Post a Comment